सैंड्रा कैंप में CAF जवान ने खुद को मारी गोली

मौके पर पहुंची पुलिस, फरसेगढ़ थाना में मर्ग कायम कर जांच शुरू

बीजापुर। जिले के सैंड्रा कैंप में पदस्थ CAF जवान विजेंद्र ठाकुर द्वारा खुद को गोली मारकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना 30 सितंबर 2026 की बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, घटना के वास्तविक कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने मामले में थाना फरसेगढ़ में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार जांच के दौरान घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जवान ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, इसकी जांच की जा रही है।

gondwananews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वन्यजीव संरक्षण का संदेश लेकर गांव-गांव पहुंचेगा ‘बाघ रथ’, वन मंत्री ने दिखाई हरी झंडी

Fri Oct 2 , 2026
बीजापुर में वन्यजीव सप्ताह का शुभारंभ, वन मंत्री ने कहा—वन एवं वन्यप्राणियों का संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी साल के अंत तक बीजापुर में इको-टूरिज्म गतिविधियां शुरू करने की घोषणा, स्थानीय युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए अवसर बीजापुर 02 अक्टूबर 2026/वनों एवं वन्यजीवों के संरक्षण के प्रति […]

You May Like