महतारी वंदन योजना : जिले के 38 हजार से अधिक महिलाओं के खाते में पहुंची महतारी वंदन योजना की पहली किश्त

हजारों की तादाद में उत्साह पूर्वक जिले माता -बहनों ने कार्यक्रम में शिरकत की

 बीजापुर 10 मार्च 2024/अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में 10 मार्च आज महिलाओं के लिए विशेष दिन रहा। महिलाओं में उत्साह देखते ही बन रहा था। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राज्य मुख्यालय, जिला मुख्यालय, ब्लॉक मुख्यालय एवं नगरीय निकायों में आयोजित कार्यक्रमों से सीधे वर्चुअल जुड़कर महिलाओं को संबोधित किया । इस अवसर पर महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश की 70 लाख से अधिक महिलाओं के साथ साथ बीजापुर के 38 हजार से अधिक महिलाओं के खाते में डी.बी.टी. के माध्यम से पहली किश्त का अंतरण किया गया।

जिला मुख्यालय स्थित मिनी स्टेडियम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।रायपुर में मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय शामिल हुए। उन्होंने सम्मेलन में छत्तीसगढ़ को बाल विवाह मुक्त करने के अभियान का शुभारंभ भी किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रदेश की जनता को दी गई गारंटी को पूरा करते हुए राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में 01 मार्च 2024 से नवीन महतारी वंदन योजना लागू की गई है। योजना के तहत 21 वर्ष से अधिक आयु की पात्र विवाहित महिलाओं को एक-एक हजार रूपए की मासिक वित्तीय सहायता दी जाएगी। इस प्रकार महिलाओं को 12 हजार रूपए वार्षिक प्राप्त होगा। कलेक्टर अनुराग पाण्डेय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज जिले के करीब 38 हजार माता -बहनों को महतारी वंदन योजना के तहत प्रथम किस्त की राशि एक हजार रुपए उनके खाते में आना शुरू हो गया है।एक साल में लगभग 48 करोड़ रुपए जिले के माता-बहनों को इस योजना के माध्यम से मिलेगी। प्रधानमंत्री की गारंटी और प्रदेश के मुखिया  विष्णु देव साय द्वारा सुशासन का सूर्योदय का क्रियान्वयन करने के लिए हम तत्पर है।आज जो विकास की बयार बह रही है वह निरंतर चलेगी कुछ दिनों पहले वर्षों पुराने धान का बोनस वितरण होने से किसानों में खुशहाली आई और अब 12 मार्च को शासन के घोषणा के अनुसार प्रति क्विंटल धान की कीमत 3100 रुपए की अंतर की राशि का वितरण किया जाएगा। पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने अपने उद्बोधन में सभी माता बहनों को महतारी वंदन योजना की राशि मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश में विष्णु देव साय का सरकार और केंद्र में मोदी का सरकार है जो निरंतर विकास के लिए योजनाएं बना रहे ताकि अंतिम व्यक्ति मुख्य धारा में जुड़कर अपना सर्वांगीण विकास कर सके। शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक सुगमतापूर्वक पहुंचाने के हर संभव प्रयास किया जा रहा है। जिससे बस्तर जैसे सुदूर अंचल में भी अब लोगों में खुशहाली देखने को मिल रही है। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को गैस सिलेंडर एवं नवीनीकृत राशन कार्ड का भी वितरण किया गया।इस दौरान वरिष्ठ नागरिक वेंकट, श्रीनिवास मुदलियार सहित जनप्रतिनिधी गण , सीईओ जिला पंचायत हेमंत नरेश नंदनवार सहित जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी गण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

gondwananews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भाजपा ने दादा बलीराम कश्यप को याद किया

Sun Mar 10 , 2024
जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी ने आज रविवार को बस्तर लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद व कद्दावर जननेता स्व. बलीराम कश्यप को उनकी 13 वीं पुण्यतिथि पर याद किया। सीरासार चौक के समीप स्थापित स्व. बलीराम कश्यप की प्रतिमा में भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों ने माल्यार्पण किया व उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित […]

You May Like