भाजपा ने दादा बलीराम कश्यप को याद किया

जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी ने आज रविवार को बस्तर लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद व कद्दावर जननेता स्व. बलीराम कश्यप को उनकी 13 वीं पुण्यतिथि पर याद किया। सीरासार चौक के समीप स्थापित स्व. बलीराम कश्यप की प्रतिमा में भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों ने माल्यार्पण किया व उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

श्रंद्धाजलि सभा में पूर्व सांसद दिनेश कश्यप ने कहा कि बस्तर के हित के लिये उनके पिता बलीराम कश्यप ने अपना सारा जीवन समर्पित कर दिया। बस्तर वासियों की छोटी से छोटी समस्याओं के लिये सतत संघर्षशील रहे। एक पिता के रूप में उन्होंने हमें जन सेवा व बस्तर क्षेत्र के विकास के लिये सदैव कार्य करते रहने की अमिट सीख दी। उनकी प्रेरणा से हम सभी भाजपा के कार्यकर्ता बस्तर की बेहतरी के लिये प्राणप्रण से हमेशा कार्यरत हैं।

भाजपा जिला अध्यक्ष रूपसिंह मण्डावी ने कहा कि दादा बलीराम कश्यप हमेशा भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रेरणा स्रोत रहेंगे। बस्तर क्षेत्र के विकास के लिये दादा बलीराम कश्यप सदैव अपनी आवाज बुलंद करते रहे। बस्तर का आज विकसित स्वरूप स्व. बलीराम कश्यप के अथक प्रयास व संघर्ष का ही प्रतिफल है। उनकी पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ता श्रद्धासुमन अर्पित करते हैं।

श्रंद्धाजलि सभा में दो मिनट का मौन धारण कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्व. बलीराम कश्यप को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर प्रमुख रूप से मनीराम कश्यप, योगेन्द्र पाण्डेय,रामाश्रय सिंह, वेदप्रकाश पाण्डेय, रजनीश पाणिग्रही, नरसिंह राव,योगेन्द्र कौशिक, आनंद मोहन मिश्रा,संजय पाण्डेय, सुरेश गुप्ता, मनोहर तिवारी, संग्राम सिंह राणा, दिगंबर राव, राजपाल कसेर, सुधा मिश्रा, लक्ष्मी कश्यप, आशुतोष पाल, भारती श्रीवास्तव, नीलम यादव, त्रिवेणी रंधारी, प्रकाश झा, दिनेश पाणिग्रही, शशि रथ, अरूण नेताम, गणेश काले, लक्ष्मण झा, अमरनाथ झा,नागेश्वर राव, रौशन झा, अभिषेक तिवारी, मुरली सेठिया आदि सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

gondwananews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जगदलपुर-दिल्ली विमान का वॉटर कैनन से किया गया स्वागत

Tue Mar 12 , 2024
विधायक किरण देव ने दी बस्तर वासियों को बधाई बस्तर के लिए ऐतिहासिक लम्हा : शहर से दिल्ली के लिए फ्लाइट आज हुई रवाना जगदलपुर: बस्तर की बहुप्रतीक्षित मांग आखिरकार मंगलवार को पूरी हो गई जब दिल्ली से जगदलपुर हवाई सेवा से जुड़ गई। एलायन्स एयर की फ्लाइट दिल्ली से […]

You May Like

Breaking News