भाजपा महिला मोर्चा ने मनाया श्रावण मेला

श्रावण झूला सजाया, गीत संगीत मेंहदी सजाना सहित कार्यक्रम हुये

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं को बधाई व शुभकामनायें दी, कहा – मातृशक्ति सदैव पूजनीय

जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा पावन श्रावण माह के अवसर पर रविवार को भाजपा जिला कार्यालय में श्रावण मेला का आयोजन किया गया। जिसमें श्रावण झूला सहित विविध कार्यक्रम भी हुये। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने आयोजन में पहुँच कर महिला मोर्चा की सभी बहनों को बधाई व शुभकामनायें दी।

भाजपा महिला मोर्चा के श्रावण मेला कार्यक्रम में गीत संगीत, मेंहदी सजाना, खेल कूद आदि कार्यक्रम में महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। सभी महिला कार्यकर्तायें विशेष रूप से हरे रंग के परिधान में शामिल हुयी। आयोजन में सम्मिलित हुये भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि मातृशक्ति सदैव पूजनीय है। महिला मोर्चा की सभी कार्यकर्तायें संगठन में महत्वपूर्ण स्थान रखती है। भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अधिक से अधिक घरों तक पहुंचाने में सदैव अग्रणी रहें। श्री देव ने पावन श्रावण माह की शुभकामनायें भी दी। भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुधा मिश्रा सहित कार्यकर्ताओं ने आभार माना। कार्यक्रम का संचालन लक्ष्मी कश्यप ने किया।

आयोजन में मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष रुप सिंह मण्डावी, जिला प्रभारी जी वेंकट, विद्याशरण तिवारी, महापौर सफीरा साहू,दीप्ति पाण्डेय, रामकुमारी यादव,ममता राणा, प्रमिला कपूर,डाकेश्वरी पाण्डेय, कोमल सेन,ललिता बघेल, माहेश्वरी ठाकुर, नवीन विश्वकर्मा, वेदप्रकाश पाण्डेय, संजय पाण्डेय,सुरेश गुप्ता, यशवर्धन राव, राजपाल कसेर आदि मौजूद रहे।

gondwananews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भाजपा ने आरंभ की तिरंगा यात्रा, देश की आन बान शान है तिरंगा - भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव

Sun Aug 11 , 2024
भाजपा के तीन दिवसीय तिरंगा यात्रा व हर घर तिरंगा आयोजन का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया शुभारंभ तिरंगा चौक में बाबा साहेब की प्रतिमा में माल्यार्पण कर निकाली गयी तिरंगा यात्रा तिरंगा यात्रा राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, देश के प्रति समर्पण भाव से निकाली जा रही है तिरंगा यात्रा – […]

You May Like

Breaking News