ई-ऑफिस के संबंध में अधिकारी-कर्मचारियों को मिला प्रशिक्षण

बिलासपुर 18 फरवरी 2026/शासकीय कार्यों में पारदर्शिता, त्वरित निस्तारण एवं कार्यालयीन प्रक्रियाओं को डिजिटल माध्यम से सुगम बनाने के उद्देश्य से आज प्रार्थना भवन सभाकक्ष में ई-ऑफिस संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की।

प्रशिक्षण में ई-ऑफिस प्रणाली के संचालन, ऑनलाइन फाइल मूवमेंट, ई-नोटशीट तैयार करने, पत्राचार अपलोड करने तथा डिजिटल हस्ताक्षर के उपयोग की विस्तृत जानकारी दी गई। इसके साथ ही अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अचल संपत्ति विवरण ऑनलाइन दर्ज करने तथा अवकाश आवेदन की ऑनलाइन प्रक्रिया के संबंध में भी प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षकों ने बताया कि इन व्यवस्थाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से कार्यों में पारदर्शिता बढ़ेगी, समय की बचत होगी तथा लंबित प्रकरणों के निराकरण में तेजी आएगी। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को व्यावहारिक अभ्यास भी कराया गया, जिससे वे अपने कार्यालयों में इन प्रणालियों का सुचारू उपयोग कर सकें।

gondwananews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नवाचार और उत्साह से गूंजा बीजापुर :जिला स्तरीय किसान मेला में उमड़ा जनसैलाब

Wed Feb 18 , 2026
बीजापुर 18 फरवरी 2026। कृषि विभाग द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र, बीजापुर में “एक्सटेंशन रिफॉर्म्स आत्मा योजनांतर्गत” जिला स्तरीय किसान मेला सह प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले भर से बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लेकर कृषि के नवीन आयामों से परिचय प्राप्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता […]

You May Like