इंद्रावती एफपीओ से जुड़े किसानों का सक्रिय भागीदारी रहा
बीजापुर (छत्तीसगढ़) दिनांक 28 मार्च 2026।प्राकृतिक खेती पर राष्ट्रीय मिशन के अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन आज कृषि विज्ञान केंद्र, बीजापुर (छ.ग.) में सफलतापूर्वक किया गया।

कार्यक्रम का नेतृत्व डॉ. राजकमल पटेल द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ. सुनीता पटेल, डॉ. मिथिलेश कुमार, डॉ. भूपेंद्र तराम, डॉ. शमशेर आलम, डॉ. दिनेश माराबी, एवं अरविंद आयाम सहित अन्य कर्मचारियों की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को टिकाऊ एवं पर्यावरण अनुकूल खेती पद्धतियों के प्रति जागरूक करना था। प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों ने रासायनिक उर्वरकों के कम उपयोग तथा प्राकृतिक खेती के अवयव जैसे बीजमृत, जीवामृत, घनजीवामृत, निर्मास्त्र, ब्रह्मास्त्र इत्यादि बनाने तथा उस तकनीकों को अपनाने पर विशेष जोर दिया, जिससे मृदा स्वास्थ्य में सुधार, फसल उत्पादकता में वृद्धि एवं पर्यावरण संरक्षण सुनिश्चित हो सके। वैज्ञानिकों द्वारा प्राकृतिक खेती के विभिन्न पहलुओं जैसे जैविक इनपुट का उपयोग, मृदा प्रबंधन एवं एकीकृत कृषि प्रणाली पर विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा विशेषज्ञों से संवाद कर प्राकृतिक खेती अपनाने के संबंध में व्यावहारिक जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम में अलग अलग ग्रामों से आए किसान बंधु, इंद्रावती एफपीओ से जुड़े किसानों का सक्रिय भागीदारी रहा। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया तथा किसानों को प्राकृतिक खेती तकनीकों को अपनाकर सतत कृषि विकास की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।

