कच्ची पाठशाला से पक्के विद्यालय तक

कन्या शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भैरमगढ़ के नए भवन से छात्राओं को मिली बेहतर शिक्षा की सौगात

बीजापुर 27 जुलाई 2026- जिला बीजापुर के विकासखंड भैरमगढ़ में शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में कन्या शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला का नवीन भवन तैयार हो गया है। पहले विद्यालय भवन के अभाव में छात्राओं को अस्थायी एवं कच्ची पाठशाला में अध्ययन करना पड़ता था, जिससे पढ़ाई में अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। अब शिक्षा विभाग (डी.पी.आई.) द्वारा स्वीकृत नए विद्यालय भवन के निर्माण से छात्राओं को सुरक्षित, सुविधायुक्त एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध होगा।

विद्यालय भवन का निर्माण वर्ष 2025-26 में प्राप्त प्रशासनिक स्वीकृति के आधार पर प्रारंभ किया गया, जो वर्ष 2026-27 में पूर्ण हो चुका है। नए भवन के निर्माण से छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने के लिए आवश्यक आधारभूत सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही उनका शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास भी बेहतर वातावरण में संभव हो सकेगा। यह नया विद्यालय भवन न केवल छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा को सुदृढ़ बनाने की दिशा में भी एक सराहनीय पहल है।

gondwananews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले सोनम वांगचुक: 'सिस्टम में सुधार हुआ तभी इस्तीफे का होगा मतलब'

Tue Jul 28 , 2026
शिक्षा व्यवस्था में सुधार और जवाबदेही की आवश्यकता नई दिल्ली। शिक्षा मंत्री के पद से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से जुड़े सवाल पर सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि केवल इस्तीफा देना पर्याप्त नहीं है, बल्कि इसके बाद व्यवस्था में सुधार होना भी जरूरी है। उन्होंने […]

You May Like

Breaking News