नक्सल पुनर्वास को नई गति देने कलेक्टर ने की व्यापक समीक्षा

मुख्यधारा से जुड़ने वाले हितग्राहियों को सभी शासकीय योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के निर्देश

बीजापुर 1 अगस्त 2026। कलेक्टर विश्वदीप की अध्यक्षता में जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिला स्तरीय नक्सल पुनर्वास समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में नक्सल पुनर्वास नीति के प्रभावी क्रियान्वयन, पुनर्वास कार्यों की प्रगति तथा आत्मसमर्पित व्यक्तियों को शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने के संबंध में विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में कलेक्टर विश्वदीप ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नक्सल पुनर्वास नीति के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से सभी निर्धारित सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि शासन का उद्देश्य मुख्यधारा में लौटने वाले व्यक्तियों को सम्मानजनक जीवन, आजीविका के अवसर तथा सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना है। इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें और प्रत्येक प्रकरण का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें।

कलेक्टर ने पुनर्वास प्राप्त हितग्राहियों को स्वरोजगार, कौशल विकास, आवास, शिक्षा, स्वास्थ्य, राशन, बैंकिंग सेवाओं तथा अन्य शासकीय योजनाओं से जोड़ने पर विशेष बल देते हुए कहा कि प्रत्येक पात्र हितग्राही तक योजनाओं का लाभ पहुंचना चाहिए। उन्होंने सभी अनुविभागीय अधिकारियों, जनपद पंचायतों एवं संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

बैठक में पुलिस अधीक्षक उमेश प्रसाद गुप्ता ने पुनर्वास नीति के प्रभावी क्रियान्वयन में प्रशासन एवं पुलिस के समन्वित प्रयासों पर जोर देते हुए कहा कि आत्मसमर्पण करने वाले व्यक्तियों का पुनर्वास उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से सभी प्रक्रियाओं को संवेदनशीलता एवं गंभीरता के साथ पूर्ण करने का आग्रह किया।

समीक्षा बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रविन्द्र मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमन कुमार झा, अपर कलेक्टर श्री भूपेन्द्र अग्रवाल, जिले के समस्त अनुभागों के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस डिप्टी तहसीलदार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत तथा विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में पुनर्वास कार्यों को और अधिक प्रभावी एवं परिणामोन्मुख बनाने के लिए विभागवार कार्ययोजना पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

gondwananews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मनरेगा से संवरा निम्मलगुड़ा: 500 जल अवशोषण ट्रेंच ने बढ़ाया भू-जल स्तर

Mon Aug 3 , 2026
 1,801 मानव–दिवस का हुआ रोजगार सृजन बीजापुर 03 अगस्त 2026 / महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के अंतर्गत ग्राम निम्मलगुड़ा में जल संरक्षण और ग्रामीण आजीविका को सशक्त बनाने की दिशा में उल्लेखनीय पहल की गई है। गांव में 500 जल अवशोषण ट्रेंच का निर्माण कर वर्षा […]

You May Like