स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का कलेक्टर विश्वदीप ने लिया जायजा

इंदिरा मिनी स्टेडियम में मुख्य समारोह स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए समय-सीमा में तैयारी पूर्ण करने के निर्देश

बीजापुर 08 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले जिला स्तरीय मुख्य समारोह की तैयारियों को लेकर कलेक्टर विश्वदीप ने शुक्रवार को इंदिरा मिनी स्टेडियम पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने समारोह के लिए की जा रही तैयारियों का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

कलेक्टर विश्वदीप ने मुख्य समारोह स्थल पर मंच व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, साफ-सफाई, सुरक्षा, विद्युत एवं पेयजल व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को समारोह की गरिमा एवं व्यवस्थित आयोजन को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस जिला मुख्यालय का महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पर्व है। समारोह में किसी प्रकार की कमी न रहे, इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का समय-सीमा में निर्वहन सुनिश्चित करने तथा तैयारियों की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सीईओ जिला पंचायत श्रीमती नम्रता चौबे एसडीएम बीजापुर जागेश्वर कौशल सहित जिला स्तरीय वरिष्ठ अधिकारी गण उपस्थित थे।

gondwananews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर दूरदर्शी कार्ययोजना बनाएं, विकास कार्यों में तेजी और गुणवत्ता हो - अरुण साव

Sat Aug 8 , 2026
सड़क पर बिजली खंभे लगाने के मामले में प्रभारी मंत्री सख्त, जांच के निर्देश,बैठक से नदारद चार अधिकारियों को शो-कॉज नोटिस   बिलासपुर 8 अगस्त 2026/ उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री  अरुण साव ने कहा है कि समय की मांग बदल रही है, इसलिए अधिकारी वर्तमान के साथ […]

You May Like

Breaking News