जगदलपुर में पहली बार पेंशनर कार्यालय में लहरायेगा तिरंगा

बुजुर्ग पेंशनर गायेंगे देश भक्ति के गीत,राष्ट्रीय पर्व के साथ मनाया जायेगा संघ का स्थापना दिवस

जगदलपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बाला तराई पावर हाऊस चौक स्थित संघ कार्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है,इस दौरान बुजुर्ग पेंशनर पूरे उत्साह और उल्लास के साथ जहां देश भक्ति के गीत गाएंगे वहीं राष्ट्र प्रेम से ओत प्रोत प्रेरक उदबोधन भी देंगे ।

उक्त बातें भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ बस्तर संभाग के अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय मंत्री राम नारायण ताटी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कही है। ताटी ने कहा कि जगदलपुर के पेंशनरों के लिए निःसंदेह यह गर्व की बात होगी कि बरसों बाद पहली बार स्वयं के भवन में तिरंगा फहराने का अवसर जो मिल रहा है । 

 भवन के अभाव में पेंशनरों को तिरंगा फहराने का मौका ही नहीं मिलता था। इसलिए पेंशनर इस राष्ट्रीय पर्व को यादगार बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं। पेंशनर अपने बलबूते पर आवश्यक सामग्री जुटाकर पूरे शिद्दत के साथ आयोजन को सफल बनाने में जुट गए हैं।सांस्कृतिक कार्यक्रम का जिम्मा डॉ सुषमा झा एवं करमजीत कौर ने ले रखा है ,वृक्षारोपण की जिम्मेदारी किशोर जाधव ,आनिध्य कुमार बागची एवम एल एस नाग ने ले रखी है । मिष्ठान्न व्यवस्था एवं वितरण की जिम्मेदारी अब्दुल सत्तार खान, शिव कुमार मिश्रा तथा दीपक रंगारी को दी गई है। रंगोली बनाने एवं तोरण द्वार सजावट का दायित्व जयमनी ठाकुर ,सरोज साहू , के बेलसरिया त्रिशिया झाड़ी को सौंपा गया है। ध्वजारोहण की तैयारी एस डी माझी एवं गिरीश रावल देखेंगे। निःसंदेह यह राष्ट्रीय पर्व जगदलपुर के पेंशनरों के लिए ऐतिहासिक और यादगार रहेगा।

gondwananews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like