मुख्यमंत्री चित्रकोट महोत्सव में बस्तर संभाग को देंगे 208 करोड़ 32 लाख से अधिक राशि के 643 विकास कार्यों की सौगात

चित्रकोट महोत्सव में शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

जगदलपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मंगलवार को बस्तर जिले के चित्रकोट महोत्सव में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री द्वारा महोत्सव में संभाग के सभी जिलों को 208 करोड़ 32 लाख से अधिक राशि के 643 विकास कार्योें की सौगात देंगे। जिसमें लोकार्पण के तहत 104 करोड़ 20 लाख 61 हजार की लागत से 177 विकास कार्यों और भूमिपूजन-शिलान्यास के तहत 104 करोड़ 11 लाख 65 हजार की लागत से 466 विकास कार्य शामिल हैं।

      मुख्यमंत्री द्वारा लाकार्पण कार्य के तहत बस्तर जिले के 12 करोड़ 40 लाख 69 हजार की लागत से 31 विकास कार्य, सुकमा जिले के 10 करोड़ 27 लाख की लागत से 08 विकास कार्य, नारायणपुर जिले के 35 लाख 24 हजार की लागत से तीन विकास कार्य, बीजापुर जिले के 25 करोड़ 83 लाख 18 हजार की लागत से 104 विकास कार्य, कोण्डागांव जिले के एक करोड़ 08 लाख 46 हजार की लागत से 15 विकास कार्य, कांकेर जिले के 47 करोड़ 10 लाख 70 हजार की लागत से 14 विकास कार्य और दंतेवाड़ा जिले के 07 करोड़ 15 लाख 28 हजार की लागत से 02 विकास कार्य का लोकार्पण करेंगे।

भूमिपूजन-शिलान्यास के तहत बस्तर जिले में 10 करोड़ 45 लाख 75 हजार की लागत से 108 विकास कार्य, सुकमा जिले में 08 करोड़ 50 लाख 86 हजार की लागत से 06 विकास कार्य, नारायणपुर जिले में 08 करोड़ 73 लाख 77 हजार की लागत से 14 विकास कार्य, बीजापुर जिले में 10 करोड़ 43 लाख 37 हजार की लागत से 70 विकास कार्य, कोण्डागांव जिले में 04 करोड़ 28 लाख 17 हजार की लागत से 07 विकास कार्य, कांकेर जिले में 23 करोड़ 47 लाख 46 हजार की लागत से 29 विकास कार्य और दंतेवाड़ा जिले में 38 करोड़ 22 लाख 27 हजार की लागत से 232 विकास कार्य का मुख्यमंत्री द्वारा भूमिपूजन किया जाएगा।

gondwananews.com contact.. 8982470480

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रदेश महिला कांग्रेस की महासचिव एवं जिला अध्यक्ष ने थामा BJP का दामन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने नवप्रवेशियों का किया अभिनंदन

Mon Mar 4 , 2024
जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति से प्रभावित होकर कांग्रेस की शहर जिला महिला अध्यक्ष सहित सात लोगों ने रविवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव की उपस्थिति में भाजपा में प्रवेश किया। भाजपा जिला कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने भगवा गमछा पहना कर सभी का अभिनंदन […]

You May Like

Breaking News