जिले में स्वीप के तहत आयोजित हो रहे है विविध कार्यक्रम  

महिला स्व सहायता समूह की दीदियों ने निकाली जागरूकता रैली,मताधिकार का उपयोग करने ली शपथ 

बिलासपुर, 21 मार्च 2024/भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम ‘‘स्वीप’’ के तहत जागरूकता अभियान चलाये जा रहे हैं। समूह की दीदियों के साथ ही बड़ी में संख्या अधिकारी-कर्मचारी, नागरिक सहित ग्रामीण इस अभियान से जुड़ रहे है। 

तखतपुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत गनियारी में भी मतदाता जागरूकता अभियान के तहत रैली का आयोजन किया गया। समूह की दीदियां बड़े उत्साह के साथ इस रैली में शामिल हुई। निर्वाचनों में मताधिकार के उपयोग करने की शपथ भी ली। बड़ी संख्या में स्व सहायता समूह की दीदियों के साथ आम नागरिकों ने भी चुनाव में शत प्रतिशत मतदान का शपथ लिया। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत हॉफ वे होम में लोगों ने मतदान संबंधी संुदर-संुदर चित्र बनाया। समूह की दीदियों ने रंगोली के माध्यम से शत प्रतिशत मतदान, बिलासपुर का अभिमान का संदेश दिया।

  

उल्लेखनीय है कि सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम को स्वीप के रूप में अधिक जाना जाता है। यह भारत में मतदाता शिक्षा, मतदाता जागरूकता का प्रचार-प्रसार करने एवं मतदाता की जानकारी बढ़ाने के लिए एक प्रमुख कार्यक्रम है। स्वीप का प्रमुख लक्ष्य निर्वाचनों के दौरान सभी पात्र नागरिकों को अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए जागरूक करना है।

gondwananews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बस्तर लोकसभा प्रत्याशी महेश कश्यप प्रदेश अध्यक्ष देव से मिले

Fri Mar 22 , 2024
जगदलपुर: बस्तर लोकसभा से भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी महेश कश्यप ने जगदलपुर विधायक कार्यालय पहुंचकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव से मुलाकात कर लोकसभा चुनाव नीति एवं कार्यक्रमों पर चर्चा की देव ने प्रत्याशी एवं कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। इससे पूर्व कश्यप ने प्रचार-प्रसार का क्रम […]

You May Like