शहर जिला कॉंग्रेस कमेटी ने गौवंश मृत्यु, गोधन न्याय योजना बंद करने को लेकर किया गौ सत्याग्रह आंदोलन

नगर निगम जगदलपुर के समक्ष किया प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

जगदलपुर।छत्तीसगढ़ प्रदेश कॉंग्रेस कमेटी के आह्वान पर बस्तर जिला कॉंग्रेस कमेटी शहर के निर्देश पर शहर कॉंग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने जगदलपुर नगर निगम के समक्ष गोधन न्याय योजना को बिना किसी आदेश के बंद करने,गौवंश की हो रही मृत्यु व सड़क पर घूम रहे आवारा मवेशियों की बढ़ती समस्या के विरोध में गौ सत्याग्रह आंदोलन कर छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया

नेता प्रतिपक्ष उदयनाथ जेम्स ने ज्ञापन सौंपने के दौरान कहा आज शहर में गौवंश की लगातार मृत्यु हो रही है सड़क पर आवारा मवेशियों का जमावड़ा लगा रहता है जिससे दुर्घटनाए शहर में बढ़ती जा रही है आम जनता मरने को मजबूर हैं किसान भाई खुली चरवाही से परेशान हैं गौवंश को लगातार मौत के मुँह में धकेला जा रहा है..शहर के कांजी हाउस में सभी आवारा मवेशियों की व्यवस्था की जाए जिससे आम जनमानस सुरक्षित रह सके।

इस दौरान नेता प्रतिपक्ष उदयनाथ जेम्स, उपनेता प्रतिपक्ष राजेश राय, विक्रम सिंह डागी,महिला कॉंग्रेस अध्यक्ष लता निसाद, बलराम यादव, आभास महंती, कमलेश पाठक, शुभम यदु, ललिता राव,कोमल सेना,सूर्यपानी, सुषमा सुता,गौरनाथ नाग,हरीश साहू, दयाराम नाग,कोषाध्यक्ष असीम सुता,महामंत्री महेश दिवेदी,अभिषेक नायडू,निकेतराज झा,ब्लॉक अध्यक्ष सहदेव नाग,वरिष्ठ कॉंग्रेसी हेमू उपाध्याय,पम्मी जायसवाल,अपर्णा बाजपेयी,शहनाज बेगम,पापिया गाईन,शादाब अहमद, सायमा अशरफ,एस नीला,संदीप दास,मनीष कश्यप,महेश ठाकुर,सलीम जाफर अली,कुसुम नेगी, सुधा सरकार, विशाल खम्बारी,नीलम कश्यप, विककी राव,अभिषेक गुप्ता, पंकज केवट, उस्मान रज़ा,आदर्श नायक सहित युवा कांग्रेस, महिला कॉंग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल, विभिन्न मोर्चा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष,पदाधिकारी व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता आदि मौजूद रहे।

gondwananews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भिलाई विधायक देवेन्द्र यादव की गिरफ्तारी को लेकर युवा कांग्रेस/एनएसयूआई ने किया मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री का पुतला दहन

Sat Aug 17 , 2024
बेबुनियाद आरोप लगाकर लोकप्रिय विधायक को परेशान करना भाजपा की ओछी राजनीति का परिचायक-अजय बिसाई जनता द्वारा चुने हुए जनप्रतिनिधि को भाजपा के इशारे पर पुलिस बार बार नोटिस जारी कर परेशान करना नही करेंगे बर्दाश्त-विशाल खम्बारी जगदलपुर।आज बस्तर जिला युवा कांग्रेस शहर अध्यक्ष अजय बिसाई व बस्तर जिला एनएसयूआई […]

You May Like