अंतरराष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस में की गई वृद्ध जनों की उपेक्षा

समाज कल्याण विभाग ने नहीं बुलाया बुजुर्ग पेंशनरों को

पेंशनर महासंघ के संभागीय अध्यक्ष आरएन ताटी ने इसे घोर लापरवाही मानते हुए जिम्मेदारों पर कार्यवाही करने की मांग शासन से की।

 जगदलपुर:– अंतरराष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस के अवसर पर शासन की मंशा के अनुरूप वृद्ध पेंशनरों को समाज कल्याण विभाग एवं रेड क्रास सोसायटी के द्वारा सम्मानित किया जाना था ,किंतु महज चुनिंदा पेंशनरों को सम्मानित करके समाज कल्याण एवं रेड क्रास सोसायटी ने अपने कर्तव्यों की इतिश्री समझ लिया।भारतीय राज्य पेंशनर महासंघ एक राष्ट्रीय विचार धारा का राष्ट्रीय संगठन है ऐसे संगठन को कार्यक्रम की सूचना नहीं देना निः संदेह घोर लापरवाही एवं पक्षपात पूर्ण ही कहा जायेगा ।

उक्त बातें भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ बस्तर संभाग के अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय मंत्री राम नारायण ताटी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कही ।

 ताटी ने कहा छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों में बकायदा दो तीन पूर्व ही हमारे महासंघ को सूचना दी गई किंतु जगदलपुर में शायद जिम्मेदार विभागीय अधिकारियों ने संगठन को सूचना देनाआवश्यक नहीं समझा । जिस तरह गत वर्ष विभाग ने हमें सूचित किया और हमारे संगठन के लोगों ने सहभागिता की वैसे ही इस बार भी अपेक्षा की गई थी किंतु विभाग ने समय पर सूचित नहीं करके हमारे संगठन की उपेक्षा की है ।यह घोर लापरवाही नहीं तो और क्या है। भारतीय राज्य पेंशनर महासंघ अंतरराष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस के अवसर पर वृद्धों की उपेक्षा को समाज कल्याण विभाग एवं रेड क्रास सोसायटी द्वारा की गई एक गंभीर चूक मानते हुए जिम्मेदारों पर कड़ी कार्यवाही करने की मांग शासन प्रशासन से करता है। मांग करने वालों में आरएन ताटी, किशोर कुमार जाधव, अब्दुल सत्तार खान, शिव कुमार मिश्रा, रमापति दुबे, एलएस नाग, बीएस नेताम, धरम सिंह मंडावी, हफीज खान, दीपक रंगारी, सुमन ठाकुर, जगन राम साहू आरसी उपाध्याय, मनीराम कश्यप, मोतीलाल शोरी, सोमारु राम कौशिक, लक्ष्मी कश्यप, भाग्यवती नाग,सरोज साहू, जयमनी ठाकुर, सविता नायर, रेखा सेन, सुकरी बघेल, रेवती ध्रुव, त्रिशिया झाड़ी, शबीना रजा एवं शीला तारम शामिल हैं।

gondwananews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like