कागजी काफी रोपण के विरोध मे NSUI ने कलेक्टर को सौपा ज्ञापन।

दोषीयों के खिलाफ हो एफआईआर- विशाल खम्बारी

 

जगदलपुर। प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य सिंह बिसेन के मार्गदर्शन में व शहर जिलाध्यक्ष विशाल खंबारी के नेतृत्व में NSUI ने बस्तर जिला कलेक्टर श्री हरीश एस जी को बस्तर जिले में उद्यानिकी महाविद्यालय एवं उद्यानिकी विभाग द्वारा बड़ी फर्जी वाड़े के संबंध में ज्ञापन सौंप कठोर कार्यवाही कर जिम्मेदार अधिकारियों को दंडित करने की मांग की गई है।

NSUI शहर जिलाध्यक्ष विशाल खंबारी ने बताया कि बस्तर जिले में कॉफी पौधा रोपण कार्य में भारी अनियमितता देखने को मिली है, बस्तर की शानदार एवं महत्वकांशी योजना कॉफी पौधा रोपण को परियोजना अधिकारी ने भ्रष्टाचार के हवाले कर पूरी योजना को वेंटीलेटर में डाल दिया है। तीन वर्षो के लिये स्वीकृत योजना की कार्य अवधी समाप्त हो गई है। रोपण क्षेत्र के कर्मचारियों को छुटटी दे दी गई है। कार्य स्थल विरान हो चुके है। तीन वर्षों के दौरान रोपण किये गये कॉफी और अन्य पौधों में से 97 प्रतिशत से अधिक पौधे सुख कर समाप्त हो गये है। सैकड़ो एकड़ में फैलाया गया काफी का कथित बागान जंगली पेड़ पौधों से अटा पड़ा है।

केपी सिंह अधिष्ठाता वैज्ञानिक उद्यानिकी महाविद्यालय के द्वारा काफी रोपण हेतु प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया। इस प्रस्ताव को कूटरचना कर बनाया गया रोपण स्थल के नक्शा–खसरा में उल्लेखित रकबा को प्रस्ताव में अधिक दर्शाया गया। इसी तरह रोपण स्थल में हितग्राहियों का मूल नाम बदला गया है। श्री केपी सिंह द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव में कूटरचना कर भारी फर्जीवाड़ा किया गया है। कूटरचना कर कार्य स्थल का रखबा बढ़ाया गया। इसी तरह की अनियमितता उप–संचालक उद्यानिकी द्वारा भी बरती गई है।

जिला खनिज न्यास, नीति आयोग एवं मनरेगा से अधिष्ठाता उद्यानिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र जगदलपुर को दरभा ब्लाक अंर्तगत आने वाली कान्दानार उरुकपाल, मुण्डागढ व डिलमिली ग्राम पंचायत में असफल योजना को अंजाम दिया गया। काफी रोपण हेतु तीन वर्षों के लिये डीएमएफटी से 182.16 लाख एवं मनरेगा से 120.00 लाख कुल 302.16 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति 100 एकड़ भूमि हेतु स्वीकृत किया गया। इसी तरह दरभा ब्लॉक के डिलमिली ग्राम पंचायत में डीएमएफटी से 180.00 लाख एवं मनरेगा से 136.58 लाख स्वीकृत किये गये। ग्राम पंचायत डिलमिली काफी एवं अन्य पौधों के रोपण हेतु 100 एकड भूमि स्वीकृत की गई। इसी तरह दरभा ब्लॉक मुण्डागढ ग्राम पंचायत में 100 एकड भूमि में काफी और अन्य पौधों का रोपण किया गया। मुण्डागढ़ प्लांटेशन में निति आयोग से 130 लाख एवं मनरेगा से 120 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदाय की गई। इन तीनों क्षेत्र का सम्पूर्ण प्लांटेशन तबाह हो गया है।

उपरोक्त संदर्भित समस्त बिंदुओं की उच्च स्तरीय जांच करवा कर संबंधित अधिकारियों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाए एवं उन्हें निलंबित कर दंडित किया जाए।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य सिंह बिसेन, प्रदेश महासचिव एम.ज्योति राव,प्रदेश सचिव सोनू कश्यप,अरुण गुप्ता, पंकज केवट,फैसल नेवी,नुरेंद्र राजसाहू,कर्त्तव्य आचार्य,हंशु नाग, गोविन्द कश्यप,शिबू निराला,कुणाल पांडे,अनंत परिहार,आदर्श तिवारी एवं अन्य उपस्थित थे

gondwananews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

संवैधानिक ताकतों का गलत इस्तेमाल कर भाजपा कर रही संविधान के साथ खिलवाड़: मोहन मरकाम

Thu Dec 12 , 2024
संविधान की मूल भावना से छेड़छाड़ कांग्रेस पार्टी नहीं करेगी बर्दाश्त: मौर्य जगदलपुर। बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर द्वारा राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम संविधान रक्षक अभियान के तहत संविधान रक्षक अभियान कार्यक्रम प्रभारी मोहन मरकाम के नेतृत्व में व शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य की उपस्थिति में जगदलपुर शहर के कुम्हारपारा […]

You May Like

Breaking News