प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के जल ग्रहण विकास घटक 2.0 अर्न्तगत संचालित परियोजना की दी गई जानकारी

बीजापुर 28 मार्च 2025- भूमि संसाधन विभाग ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार की ओर से वाटर शेड यात्रा बीजापुर जिले के माइक्रो वाटरशेड चेरपाल व चिन्नाकोडेपाल में आयोजित हुआ। उक्त कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के जल ग्रहण विकास घटक 2.0 अंतर्गत संचालित परियोजनाओं की जानकारी तथा जल ग्रहण के महत्व की जानकारी आमजन, कृषक व महिला समूह को चलचित्र, प्रभात फेरी, रैली, वृक्षारोपण, नारा लेखन, शपथ ग्रहण इत्यादि के माध्यम से प्रदाय किया गया। साथ ही साथ क्षेत्र में उक्त परियोजना अंतर्गत किए जा रहे कार्यों में मार्गदर्शक की भूमिका अदा करने वाले 5-5 कृषकों को वाटर शेड मार्गदर्शक का प्रमाण पत्र प्रदाय कर सम्मानित किया गया। उक्त कार्यक्रम में बीजापुर जनपद उपाध्यक्ष दिनेश पुजारी जनपद सदस्य, पुष्पा कुरसम सरपंच व पंच, विभागीय अधिकारी, उप संचालक कृषि पी.एस.कुसरे परियोजना अधिकारी चुरेंद्र प्रकाश देवांगन व अन्य अधिकारीगण तथा कृषकगण उपस्थित थे।
Sun Mar 30 , 2025
बिलासपुर , 30 मार्च 2025/मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर जिले के ग्राम मोहभट्टा में आयोजित आमसभा एवं विकास कार्यों के लोकार्पण शिलान्यास समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आज एक विशेष मोमेंटो भेंट किया, जो छत्तीसगढ़ की वीरांगना बिलासा देवी केवट की स्मृति में तैयार किया गया है। यह मोमेंटो […]