विकसित कृषि संकल्प अभियान 20 मई तक चलेगी

खरीफ के फसलों में प्रयुक्त तकनीकों के विषय में किया गया चर्चा 

बीजापुर 8 मई 2026/ विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत ब्लॉक उसूर के ग्राम लंकापल्ली में वैज्ञानिक एवं किसानों के साथ हुआ संगोष्ठी का आयोजन

विकसित कृषि संकल्प अभियान जो कि छत्तीसगढ़ शासन की और से 05 मई से 20 मई तक चल रही है जिसके तहत निदेशक विस्तार सेवाएं इं.गां.कृ.वि. रायपुर, छः ग: के निर्देशानुसार में कृषि विज्ञान केंद्र, बीजापुर के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख अरुण सकनी के मार्गदर्शन में दल प्रमुख डॉ. शमशेर आलम के द्वारा आज दिनांक 08/05/26 को ब्लॉक उसूर के ग्राम लंकापल्ली में वैज्ञानिक एवं किसानों के साथ संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन कर नित नवाचार और आगामी खरीफ के फसलों में प्रयुक्त तकनीकों के विषय में चर्चा किया गया । डॉ. आलम ने प्रमुख रूप से बीज उपचार, मृदा परिक्षण, जैविक उर्वरक, ग्रीष्म कालीन जुताई, जैविक खेती, प्राकृतिक खेती, रोग एवं कीटों का जैविक प्रबंधन, पौध संरक्षण, बागवानी फसलों की खेती, उन्नत यंत्रों का प्रयोग, खेती में ड्रोन का प्रयोग, संतुलित उर्वरक का प्रयोग, मशरूम उत्पादन एवं मधुमक्खी पालन का महत्व इत्यादि के बारे में विस्तार से बताया गया । इस कार्यक्रम में कृषि विभाग, उद्यानिक विभाग, पशुपालन विभाग, मत्स्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी के साथ-साथ स्थानीय जन प्रतिनिधि एवं 70 किसान उपस्थित रहें।

gondwananews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बस्तर में बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ आम आदमी पार्टी करेगी आईजी कार्यालय का घेराव

Sun May 10 , 2026
जगदलपुर 11 मई 2026। आम आदमी पार्टी, बस्तर द्वारा बस्तर संभाग में लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था, प्रशासनिक दुरुपयोग, आम नागरिकों में बढ़ते भय एवं निर्दोष लोगों के मकानों को अवैध रूप से तोड़े जाने की घटनाओं के विरोध में दिनांक 11 मई 2026 को आईजी कार्यालय, बस्तर का घेराव किया […]

You May Like

Breaking News