बारिश में छात्राओं की परेशानी दूर करने की पहल, जिला पंचायत सदस्य ने 7 छात्राओं को बांटी साइकिल

 

बीजापुर /बासागुड़ा। स्वामी आत्मानंद स्कूल बासागुड़ा में पढ़ने वाली छात्राओं को बारिश के मौसम में स्कूल आने-जाने में होने वाली परेशानियों को देखते हुए जिला पंचायत सदस्य शंकरैय्या मड़वी ने सराहनीय पहल की। उन्होंने स्कूल की 7 छात्राओं को साइकिल वितरित की, जिससे अब छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में काफी सुविधा मिलेगी।

बारिश के मौसम में दूर-दराज के क्षेत्रों से स्कूल आने वाली छात्राओं को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई छात्राएं पैदल ही स्कूल पहुंचती हैं, जिससे समय और मेहनत दोनों अधिक लगते हैं। इसी समस्या को देखते हुए छात्राओं को साइकिल प्रदान की गई।

साइकिल वितरण कार्यक्रम में मड़वी, तीरथ जुमार मंडल अध्यक्ष, जनपद उपाध्यक्ष त्रिपति पुनेम, हरे कृष्णा मंडल महामंत्री, एर्रन्ना , सूरज सरकार संस्कृति संयोजक सहित विद्यालय के शिक्षकगण मौजूद रहे। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने छात्राओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करते हुए नियमित रूप से विद्यालय आने और मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। साइकिल मिलने से छात्राओं के चेहरे पर खुशी नजर आई।

gondwananews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हर घर तिरंगा यात्रा में शहीदों को किया याद, वीर शहीद सुभाष नायक की पत्नी रूपशिला नायक का हुआ सम्मान

Thu Aug 13 , 2026
बीजापुर – पोलमपल्ली/हीरापुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा’ यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों, शिक्षकों एवं स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। तिरंगा यात्रा के दौरान देश की आजादी और मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक […]

You May Like

Breaking News