हर घर तिरंगा यात्रा में शहीदों को किया याद, वीर शहीद सुभाष नायक की पत्नी रूपशिला नायक का हुआ सम्मान

बीजापुरपोलमपल्ली/हीरापुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा’ यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों, शिक्षकों एवं स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। तिरंगा यात्रा के दौरान देश की आजादी और मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक याद किया गया।
कार्यक्रम के दौरान वीर शहीद सुभाष नायक की पत्नी श्रीमती रूपशिला नायक का सम्मान कर उनके त्याग और शहादत को नमन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने शहीद परिवार के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।


तिरंगा यात्रा में सरपंच रुक्मणी कटम, जनपद उपाध्यक्ष तिरुपति पूनेम, कुजा मीडियम, मुख्या राम मीडियम, पोलमपल्ली से बी. राम बाबू, हीरापुर से SCS प्रेम सिंह इरापा तथा सचिव अर्जुन सोढ़ी सहित जनप्रतिनिधि, ग्रामीण, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे शामिल रहे।
स्कूली बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर पूरे उत्साह के साथ यात्रा में भाग लिया और ‘भारत माता की जय’ तथा देशभक्ति के नारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया। यात्रा के माध्यम से लोगों को हर घर तिरंगा फहराने और देश के वीर शहीदों के बलिदान को सदैव याद रखने का संदेश दिया गया।

gondwananews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बस्तर की वादियों में घूमने आई बाइक राइडर रिद्धि ठक्कर सड़क हादसे में हुई मौत

Thu Aug 13 , 2026
अत्यंत दुखद, एनएच-30 की बदहाल स्थिति के लिए राज्य एवं केंद्र सरकार जिम्मेदार — समीर खान जगदलपुर। आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री एवं बस्तर ज़ोन प्रभारी समीर खान ने धमतरी जिले के मरकाटोला घाट के पास हुई सड़क दुर्घटना में मुंबई निवासी 24 वर्षीय बाइक राइडर रिद्धि ठक्कर […]

You May Like

Breaking News