बीजापुर बाईपास सड़क निर्माण की मांग तेज, पूर्व सांसद प्रतिनिधि समेत जनप्रतिनिधियों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

बीजापुर। पूर्व सांसद प्रतिनिधि, जिला पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने आज जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर बीजापुर शहर में लंबे समय से लंबित बाईपास सड़क निर्माण कार्य को जल्द शुरू कराने की मांग की।

     गौरतलब हैं की बीजापुर शहर के बीचों बीच नेशनल हाइवे हैं जिसपर रोजना यात्री परिवाहन के अलावा मौत बनकर भारी समानो को लाद कर भारी वाहन गुजरती हैं, जिस वजह से गंभीर हादसा होने का खतरा मंडरा रहता हैं आज पूर्व सांसद प्रतिनिधि श्रीनिवास रेड्डी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती जानकी कोरसा, जिला पंचायत सदस्त शांकरैय्या मड़वी कलेक्टर विश्वदीप से मुलाक़ात कर बाई पास सड़क निर्माण को लेकर ज्ञापन सौंपा 

       ज्ञापन में जनप्रतिनिधियों ने बताया कि बाईपास सड़क निर्माण का कार्य पिछले करीब दस वर्षों से लंबित है। इसके चलते बीजापुर शहर में यातायात का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। लंबी दूरी के वाहन एवं अन्य राज्यों से आने-जाने वाले भारी वाहन शहर की घनी आबादी के बीच से गुजरते हैं, जिससे लोगों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जनप्रतिनिधियों ने कहा कि भारी वाहनों की आवाजाही के कारण शहर में दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। खासकर स्कूल जाने वाले बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों में चिंता का माहौल है। शहर के बीच से भारी वाहनों के गुजरने के कारण आए दिन यातायात संबंधी समस्याएं भी सामने आती रहती हैं।

ज्ञापन के माध्यम से कलेक्टर से मांग की गई कि बीजापुर शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए बाईपास सड़क निर्माण कार्य को अतिशीघ्र प्रारंभ कराया जाए।

जनप्रतिनिधियों ने कहा कि बाईपास सड़क का निर्माण होने से शहर के भीतर भारी वाहनों का दबाव कम होगा और आम लोगों के साथ-साथ स्कूली बच्चों की सुरक्षा भी बेहतर होगी। लंबे समय से लंबित इस महत्वपूर्ण मांग पर अब प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की उम्मीद जताई गई है।

 

gondwananews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कलेक्टर ने गठित की दो सदस्यीय जांच टीम, 7 दिन में रिपोर्ट सौंपने के निर्देश

Thu Aug 20 , 2026
बीजापुर। फूड सेफ्टी विभाग के अधिकारी दीपक देवांगन पर व्यापारी के घर में जांच के नाम पर प्रवेश कर महिला के साथ कथित अभद्र व्यवहार और धक्का-मुक्की के आरोपों को लेकर प्रशासन ने गंभीरता दिखाई है। मामले में कलेक्टर बीजापुर श्री विश्वदीप ने जांच के आदेश देते हुए दो सदस्यीय […]

You May Like