20 वार्डों में एक साथ 10 करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों का शुभारंभ

भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, महापौर, एमआईसी, भाजपा पार्षदों ने वार्डों में पहुँच विकास कार्यों आरंभ किया

 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के प्रति आभार व्यक्त किया

छत्तीसगढ़ का समग्र विकास व प्रदेश वासियों की खुशहाली भाजपा का संकल्प – रूपसिंह मण्डावी

जनता का आशीर्वाद सदैव भाजपा के साथ रहेगा – सफीरा साहू

जगदलपुर।  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा गुरूवार को शहरी क्षेत्र के बेहतर विकास के लिये करोड़ों के कार्य का भूमिपूजन के पश्चात आज शुक्रवार को शहर के विभिन्न वार्डों में प्राथमिकता के साथ कार्य आरंभ हो गये हैं।महापौर सफीरा साहू, एमआईसी सदस्य, भाजपा पार्षद एवं संगठन के वरिष्ठ नेताओं ने आज बीस से अधिक वार्डों में पहुँच कर निर्माण कार्यो का नारियल फोड़ कर शुभारंभ किया व वार्डों में आयोजित कार्यक्रमों में जनता को संबोधित किया। लगभग 10 करोड़ की लागत के निर्माण कार्यों का आरंभ किया गया। महापौर सफीरा साहू व भाजपा जिला अध्यक्ष रूपसिंह मण्डावी ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के प्रति आभार व्यक्त किया।

सुबह से देर शाम तक शहर के 20 से अधिक वार्डों में भाजपा नगर सरकार व भाजपा संगठन के वरिष्ठ नेताओं ने सघन दौरा किया और जनता के बीच पहुँच कर विकास कार्यों का
विधिवत शुभारंभ किया। भाजपा जिला अध्यक्ष रुप सिंह मण्डावी ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा सरकार के बीते एक वर्ष के कार्यकाल में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जनता से किये सभी वायदे पूरे किये गये हैं। छत्तीसगढ़ का समग्र विकास व छत्तीसगढ़ निवासियों की खुशहाली भाजपा का संकल्प है। शहर के हर वार्ड में विकास कार्य हो रहे हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण सिंह देव के कुशल नेतृत्व में बस्तर के बेहतर विकास का स्वप्न साकार हो रहा है। आगामी नगरीय निकाय चुनाव में शहर की सम्मानीय जनता भाजपा को ही आशीर्वाद प्रदान करेगी।
महापौर सफीरा साहू ने कहा कि भाजपा नगर सरकार शहर के विकास के लिये निरंतर कार्य करती रही। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के सतत मार्ग दर्शन में लगभग सभी वार्डों में विकास हेतु स्वीकृत कार्य आरंभ हो गये हैं। भाजपा ने विकास का वायदा जनता से किया था, जिसे जनता के बीच पहुँच कर उसे साकार भी किया जा रहा है। आगामी नगरीय निकाय चुनाव में जनता के आशीर्वाद भाजपा को प्राप्त होगा और निगम में पुन: भाजपा सरकार स्थापित होगी।

वार्डों में निर्माण कार्यो के आरंभ के दौरान प्रमुख रूप से विद्याशरण तिवारी, योगेन्द्र पाण्डेय, रामाश्रय सिंह, वेदप्रकाश पाण्डेय, रजनीश पाणिग्रही, संजय पाण्डेय, यशवर्धन राव,नरसिंह राव, सुरेश गुप्ता, आलोक अवस्थी, मनोहर तिवारी, आर्येन्द्र आर्य, प्रकाश झा, ईश्वर राव,विक्रम शर्मा, भारती श्रीवास्तव, राजपाल कसेर, दिगम्बर राव, निर्मल पाणिग्रही, त्रिवेणी रंधारी,दीप्ति पाण्डेय, नीलम यादव, ममता पोटाई, राणा घोष, मोतीराम बघेल, रौशन झा, गोविन्द ईनाणी,श्रीपाल जैन, संजय चंद्राकर, शैलेष श्रीवास्तव, सूर्य भूषण सिंह, मानिकराम नाग, निगम आयुक्त निर्भय साहू आदि सहित भाजपा कार्यकर्ता व निगम के कर्मचारी मौजूद रहे।

gondwananews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अवैध रूप से नशीले दवाईयां बिक्री करने वाले युवक के खिलाफ बस्तर पुलिस की कार्यवाही , कुम्हारपारा भवानी चौक के पास बिक्री करने आये आरोपी गिरफ्तार

Fri Jan 3 , 2025
जगदलपुर-  नगर पुलिस अधीक्षक उदित पुष्करजानकारी देते हुए बतया की सिटी कोतवाली को सूचना प्राप्त हुआ कि एक व्यक्ति द्वारा कुम्हारपारा भवानी चौक  में अवैध नशीली गोली दवाई बिक्री करने कि सूचना पर थाना प्रभारी कोतवाली शिवानंद सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्यवाही हेतु रवाना किया गया। टीम […]

You May Like