नशे के सौदागरों पर बस्तर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

  • थाना बोधघाट की लगातार कार्यवाही
  • प्रतिबंधित कैप्सूल बिक्री करने के लिए ग्राहक का इंतजार करने वाली महिला एक आरोपी को बस्तर पुलिस ने किया गिरफ्तार

आरोपिया को गिरफ्तार कर न्यायलय में किया गया पेश

जगदलपुर :- अति. पुलिस अधीक्षक  माहेश्वर नाग  जानकारी देते हुए बताया कि थाना बोधघाट में दिनांक  30.10.25 को मुखबिर सूचना मिला कि शांतिनगर फ्रेजरपुर मोतिबघेल गली जगदलपुर की रहने वाली सत्यवती महापात्र पति गोपाल महापात्र अपने घर अवैध प्रतिबंधित नशीली केप्सूल रखकर बिक्री करने के  लिए ग्राहक का इंतजार कर रही है, मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी बोधघाट लीलाधर राठौर के नेतृत्व में तत्काल कार्यवाही हेतु टीम तैयार किया गया, उक्त टीम के द्वारा मुखबिर के बताये स्थान में जाकर संदेही की तस्दीक किया गया, संदेही मिलने से नाम पता पूछने पर अपना नाम सत्यवती महापात्र पति गोपाल महापात्र उम्र 38 वर्ष निवासी शांति नगर फ्रेजरपुर मोतीराम बघेल गली जगदलपुर की रहने वाली बताते हुए  अपने कब्जे घर से  बिक्री करने के लिए रखे एक प्लास्टिक थैला में प्रतिबंधित नशीली   केप्सूल  pyeevon spas plus dicyclomine hcl tramadol कुल  176 नग किमती 1,742 रूपये को पेश करने से वजह सबूत जप्त करते हुए उक्त आरोपिया को गिरफ्तार कर   न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया जिसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया।

  • महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी- 
  • निरीक्षक – लीलाधर राठौर
  • उ. नि. – ललित सिंह नेगी,लोकेश्वर नाग
  • स उ नि – सुजाता नायडू
  • प्र.आर. –  पवन श्रीवास्तव, अहिलेश नाग, वर्षा साहू
  • आरक्षक – होरी लाल आर्मो, युवराज, थानेन्द्र सिन्हा, विजय तिर्की, अजित सरकार, तिलोत्मा कश्यप, प्रतिमा रावटे

gondwananews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लाल चंदन की खेती से मालामाल होगा किसान गुलशन

Mon Nov 3 , 2025
मनरेगा योजना बनी सहायक,140 पौधों की खुदाई, ट्री गार्ड सहित 3 साल तक देखरेख का प्रावधान बीजापुर 03 नवम्बर 2025। लाल चंदन की लकड़ी की मांग अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगातार बढ़ रही है, जिसके चलते इसकी कीमत लाखों रुपये प्रति टन तक पहुंच चुकी है। इसी संभावना को देखते हुए […]

You May Like