अयोध्या धाम के लिए 1008 श्रद्धालुओं का जत्था रवाना

केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे एवं उप मुख्यमंत्री  अरूण साव ने दिखाई हरी झंडी

बिलासपुर 25 मार्च 2026/रामलला दर्शन योजना एवं सामाजिक पहल के तहत 1008 श्रद्धालुओं का जत्था 25 मार्च को अयोध्या धाम के लिए रवाना हुआ। केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री  सतीश चंद्र दुबे एवं उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पुलिस परेड मैदान में आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर विधायक  अमर अग्रवाल, धरमलाल कौशिक, धर्मजीत सिंह, अटल श्रीवास्तव, सुशांत शुक्ला, महापौर श्रीमती पूजा विधानी, जिला पंचायत अध्यक्ष  राजेश सूर्यवंशी, समाजसेवी एवं यात्रा के संयोजक  प्रवीण झा, जिलाध्यक्ष दीपक सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं उनके परिजन उपस्थित थे। 

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने अपने उद्बोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार रामलला दर्शन योजना के माध्यम से एक पुनीत कार्य कर रही है। इस योजना से हजारों श्रद्धालु पवित्र अयोध्या धाम जाकर भगवान श्रीराम के दर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रवीण झा जैसे समाजसेवियों के प्रयासों से भी लोगों के सपनों को साकार होने का अवसर मिल रहा है। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि रामलला के दर्शन का यह अवसर सदियों के संघर्ष के बाद मिला है। राज्य सरकार की यह पहल आमजन को आस्था से जोड़ने का माध्यम बन रही है। आज हर श्रद्धालु के चेहरे पर आस्था और आनंद झलक रहा है। उन्होंने श्रद्धालुओं को सुखद, सुरक्षित और मंगलमय यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी। विधायक अमर अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि रामलला दर्शन योजना प्रदेश सरकार की एक सराहनीय पहल है जिसके जरिए लोगों को अयोध्या धाम जाकर भगवान श्री राम जी के दर्शन का अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि यह योजना न केवल यात्रा बल्कि आस्था और संस्कृति से जुड़ने का माध्यम है। 

      विधायक धरमलाल कौशिक ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित रामलला दर्शन योजना से अब तक हजारो श्रद्धालु लाभान्वित हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि यह योजना विशेष रूप से उन लोगों के लिए उपयोगी है, जो स्वयं अपने खर्च से यात्रा करने में सक्षम नहीं हैं। कार्यक्रम में प्रवीण झा द्वारा श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम ले जाने की पहल की सराहना की गई। जनप्रतिनिधियों ने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए उनकी सुखद एवं सुरक्षित यात्रा की कामना की। 

gondwananews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डॉक्टरों की कमी, संसाधनों का अभाव औऱ जिला अस्पतालों में बुनियादी सुविधाओं की कमी, गंभीर चिंता का विषय- समीर

Wed Mar 25 , 2026
बस्तर की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर आम आदमी पार्टी ने सौंपा ज्ञापन रायपुर/ जगदलपुर। आम आदमी पार्टी, छत्तीसगढ़ के संगठन महामंत्री समीर खान के नेतृत्व में बस्तर संभाग की जर्जर स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सचिव को विस्तृत ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान पार्टी के […]

You May Like