कलेक्टर विश्वदीप से मीडिया प्रतिनिधियों की सौजन्य मुलाकात

बीजापुर। प्रेस क्लब सह जिला पत्रकार संघ बीजापुर के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को कलेक्टर विश्वदीप से उनके कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर को प्रेस क्लब के सदस्यों की सूची सौंपते हुए संगठन की गतिविधियों, पत्रकारों से जुड़े विषयों तथा मीडिया प्रतिनिधियों की विभिन्न आवश्यकताओं से अवगत कराया।
मुलाकात के दौरान जिले के विकास, जनसरोकार से जुड़े मुद्दों, आम जनता की समस्याओं तथा प्रशासन और मीडिया के बीच बेहतर समन्वय को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि प्रशासन और मीडिया के बीच बेहतर संवाद से जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से सामने लाने तथा शासन की योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने में मदद मिलती है।
इस दौरान पत्रकारों से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा करते हुए प्रतिनिधिमंडल ने जिला प्रशासन से आवश्यक सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की। कलेक्टर विश्वदीप ने मीडिया प्रतिनिधियों से संवाद करते हुए जिले के विकास एवं जनहित के विषयों में सकारात्मक सहयोग की बात कही।
इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर को छत्तीसगढ़ के अमर बलिदानियों एवं स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन और योगदान पर आधारित पुस्तिका “हमारा विरसा-हमारी विरासत (आज की जनधारा स्मारिका-2026)” भेंट की।
सौजन्य मुलाकात के दौरान प्रेस क्लब सह जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष के. संतोष कुमार, कमलेश पैंकरा, अय्यूब खान, कुशल चोपड़ा, ईश्वर सोनी, सुरेश परतागिरी सहित जिला जनसंपर्क अधिकारी दिनेश नेताम उपस्थित रहे।

