राहुल गांधी के जन्मदिन पर बस्तर जिला युवा कांग्रेस ने लोगों को संविधान की प्रति बांटी

जगदलपुर|आज छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के निर्देश पर बस्तर जिला युवा कांग्रेस शहर के नेतृत्व में शहर जिला कॉंग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य की उपस्थिति में राहुल गांधी जी के जन्मदिवस के अवसर पर सम्भाग मुख्यालय जगदलपुर के संजय व मुख्य बाजारों में भारतीय संविधान एवं प्रस्तावना की प्रतियां आम जनता के बीच वितरण किया गया..।

शहर कॉंग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने बताया आज संविधान के जननायक और संविधान के रक्षक राहुल गांधी का जन्मदिन पूरे देश प्रदेश में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। आज युवाओं में राहुल गांधी के प्रति स्वीकार्यता बढ़ी है,युवा राहुल गांधी को अपना आदर्श मान रहे हैं। राहुल गांधी ने लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए लंबा संघर्ष किया है। राहुल गांधी के जन्मदिन को हम सबने संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के रुप में मनाया है।

बस्तर जिला युवा कांग्रेस के शहर अध्यक्ष अजय बिसाई ने कहा,आज हमारे देश के लोकप्रिय नेता हमारे देश के लाखों युवाओं के आदर्श राहुल गांधी जी ने संविधान को बदलने का सपना देखने वालों को घुटनों पर ला दिया।आज युवा कॉंग्रेस के साथियों द्वारा हमने उनके जन्मदिन पर हमने आम जनता के बीच संविधान की प्रति वितरित की।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ कॉंग्रेसी अंगद प्रसाद त्रिपाठी,शहर जिला कॉंग्रेस सचिव दुर्योधन बघेल,युवा कांग्रेस मीडिया विभाग समन्वय रोहित पाणिग्रहण,महासचिव तरनजीत सिंह,अंकित सिंह, ज्योति राव, मनोहर सेठिया, विशाल खम्बारी, शादाब अहमद,लोकेश चौधरी, दुशाल काले, आशय अग्रवाल,साईमन राव सहित अन्य कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे

gondwananews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दलपत सागर में घुसी कार हादसे में तीन युवकों की मौत*

Thu Jun 20 , 2024
जगदलपुर। बताया जा रहा है कि बीती रात धरमपुरा की ओर से दलपत सागर की तरफ एक कार जगदलपुर की ओर आ रही थी, जैसे ही कार चालक राम मंदिर को पार किया अचानक से नियंत्रण खोते हुए पेड़ में ठोकर मारते हुए दलपत सागर के अंदर जा घुसा। कार […]

You May Like

Breaking News