जगदलपुर। राज्य शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर विजय दयाराम के. द्वारा कल 22 जून को कबीर जयंती के अवसर पर मदिरा विक्रय हेतु शुष्क दिवस घोषित किया गया है। अतएव उक्त दिवस पर बस्तर जिले में स्थित समस्त देशी एवं विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानों, रेस्टॉरेन्ट बार, होटल-बार, क्लब आदि सहित सैनिक कैंटीन और भांग-भांगघोटा की फुटकर दुकान एवं मद्य भण्डागार को निर्धारित दिवस पर पूर्णतः बंद रखे जाने हेतु आदेशित किया गया है। उक्त आदेश का कड़ाई से परिपालन सुनिश्चित किये जाने के निर्देश सर्व सम्बन्धित अधिकारियों को दिए गए हैं।
Next Post
योग के माध्यम से भारत विश्वगुरु के रूप में उभरा:- महेश कश्यप
Fri Jun 21 , 2024
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सुकमा जिले में आयोजित कार्यक्रम में बस्तर सांसद महेश कश्यप ने किया योग जगदलपुर। सुकमा जिले में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह में बस्तर सांसद महेश कश्यप शामिल हुए। इस दौरान इस योग कार्यक्रम में सैकड़ो लोग श्रद्धा के साथ शामिल हुए. 10वीं […]

You May Like
-
9 months ago
रजत महोत्सव की जगमगाहट, बीजापुर ने मनाया राज्योत्सव
