अपने घर, गांव और आसपास के क्षेत्र को साफ रखने का संकल्प

ग्राम पालनार में स्वच्छ भारत अभियान कार्यक्रम आयोजित !

बीजापुर 28 मार्च 2026/ ग्राम पालनार में स्वच्छ भारत अभियान कार्यक्रम का आयोजन शिखर युवा मंच द्वारा एसबीआई फाउंडेशन के सहयोग से एसबीआई Sanjeevani संजीवनी क्लिनिक आन व्हील्स के माध्यम से किया गया। इस कार्यक्रम में कुल 148 ग्रामीणजन उत्साहपूर्वक शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत एवं परिचय के साथ की गई, जिसमें ग्रामीणों को स्वच्छता के महत्व के बारे में बताया गया। इसके अंतर्गत घर एवं आसपास के वातावरण को साफ-सुथरा रखने, नियमित सफाई करने तथा बीमारियों से बचाव के उपायों पर जोर दिया गया। ग्रामीणों को झाड़ू एवं डस्टबिन के सही उपयोग के बारे में समझाया गया और कचरे को इधर-उधर फेंकने के बजाय निर्धारित स्थान पर डालने की सलाह दी गई।

कार्यक्रम के दौरान कचरा प्रबंधन पर विशेष जानकारी दी गई, जिसमें सूखा और गीला कचरा अलग-अलग रखने तथा उसके उचित निस्तारण के तरीकों को समझाया गया। स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ग्रामीणों के बीच झाड़ू एवं डस्टबिन का वितरण भी किया गया।अंत में सभी उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई, जिसमें उन्होंने अपने घर, गांव और आसपास के क्षेत्र को साफ रखने का संकल्प लिया। यह कार्यक्रम ग्राम में स्वच्छता को बढ़ावा देने की दिशा में एक प्रभावी पहल साबित हुआ।

gondwananews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विशेषज्ञों नें संवाद कर प्राकृतिक खेती अपनाने के संबंध में किसानों को दी जानकारी

Sun Mar 29 , 2026
इंद्रावती एफपीओ से जुड़े किसानों का सक्रिय भागीदारी रहा बीजापुर (छत्तीसगढ़) दिनांक 28 मार्च 2026।प्राकृतिक खेती पर राष्ट्रीय मिशन के अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन आज कृषि विज्ञान केंद्र, बीजापुर (छ.ग.) में सफलतापूर्वक किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व डॉ. राजकमल पटेल द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ. […]

You May Like

Breaking News