तोकापाल मण्डल में भाजपा महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, पिछड़ा मोर्चा, अजजा व अजा मोर्चा की नई कार्यकारिणी की घोषणा

जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी ने तोकापाल मण्डल में महिला मोर्चा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा, किसान मोर्चा, अजजा मोर्चा एवं अजा मोर्चा की नवीन कार्यकारिणी घोषणा की है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव व भाजपा संगठन महामंत्री पवन साय की अनुमति से भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने तोकापाल मण्डल में पांच मोर्चा की नई कार्यकारिणी टीम घोषित की है।

भाजपा महिला मोर्चा तोकापाल मण्डल
तोकापाल मण्डल में भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष बसंती कश्यप, उपाध्यक्ष शांति बघेल, भानुमती यादव, महामंत्री पूरनी कश्यप व दशमी कश्यप, मंत्री सरिता भोयर, सुमित्रा कश्यप, कोषाध्यक्ष हेमवती कश्यप, मीडिया प्रभारी प्रभा कश्यप बनायें गये हैं।

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा तोकापाल मण्डल
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा तोकापाल मण्डल अध्यक्ष गोवर्धन सेठिया, उपाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह ठाकुर,शिव ठाकुर, महामंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर व संदीप सिंह ठाकुर, मंत्री भरत पटेल, गोमती सेठिया, कोषाध्यक्ष परमे यादव,सह कोषाध्यक्ष दयाराम पटेल, मीडिया प्रभारी धनो सेठिया नियुक्त हुए हैं।

भाजपा किसान मोर्चा, तोकापाल मण्डल
तोकापाल मण्डल किसान मोर्चा अध्यक्ष दशरथ बघेल, उपाध्यक्ष भीमा मौर्य,बासु कश्यप, महामंत्री लैखन बघेल व सोनाधर कश्यप, मंत्री सुदर कश्यप, जयराम मौर्य, कोषाध्यक्ष मन्नु कश्यप व मीडिया प्रभारी विनोद कश्यप को बनाया गया है।

भाजपा अजजा मोर्चा, तोकापाल मण्डल
भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा तोकापाल मण्डल अध्यक्ष विश्वनाथ बघेल, उपाध्यक्ष पीलूराम,बोंडकू राम बघेल, महामंत्री सुकुलधर कश्यप व हेमचंद सोम, मंत्री संतोष कश्यप,प्रेम ठाकुर भण्डारी, कोषाध्यक्ष राजू पोड़यामी व मीडिया प्रभारी किरण कुमार बघेल बने हैं।

भाजपा अजा मोर्चा, तोकापाल मण्डल
तोकापाल मण्डल में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष सुखलाल कश्यप, उपाध्यक्ष जयमन मौर्य,खगपती, लक्ष्मण बघेल, महामंत्री सुलेश सोढ़ी व कवलसिंह बघेल,मंत्री साधुराम नाग,विरेन्द्र कावड़े,मोहन बघेल, कोषाध्यक्ष सन्तु राम नाग व मीडिया प्रभारी बसंत सोना को बनाया गया है।

gondwananews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्वच्छ एवं स्वस्थ शहर नागरिकों की सहभागिता से ही संभव- संजय पाण्डेय महापौर ने दिलाई स्वच्छता की शपथ

Sun May 10 , 2026
स्वच्छता महा अभियान-2026 के तहत जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित जगदलपुर:-नगर निगम जगदलपुर द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (SWM Rules 2026) के अंतर्गत स्वच्छता महा अभियान 2026 के तहत व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन महाराणा प्रताप वार्ड क्रमांक के डोंगरी सेंटर में किया गया। कार्यक्रम महापौर संजय पांडेय की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। […]

You May Like

Breaking News