“रामलला के दर्शन को रवाना हुआ बीजापुर, जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा माहौल”

जनपद सदस्य श्रीमती धनेश्वरी बाकड़े, एसडीएम जागेश्वर एवं नोडल अधिकारी मुकेश देवांगन ने हरी झंडी दिखाकर रामलला दर्शन रथ को किया रवाना

बीजापुर 11अगस्त 2026/ अयोध्या धाम में प्रभु श्रीराम के दर्शन एवं पूजा-अर्चना की अभिलाषा लिए बीजापुर जिले के श्रद्धालुओं का जत्था रामलला दर्शन रथ के माध्यम से अयोध्या के लिए रवाना हुआ। श्रद्धालुओं में रामलला के दर्शन को लेकर विशेष उत्साह और उमंग देखने को मिला।

रथ रवाना होने के दौरान “जय श्रीराम” के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। रामलला दर्शन रथ को जनपद सदस्य श्रीमती धनेश्वरी बाकड़े, एसडीएम जागेश्वर एवं नोडल अधिकारी श्री मुकेश देवांगन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिक श्री संजय लुंकड एवं श्री अशोक रावत सहित अन्य गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।

श्रद्धालुओं ने कहा कि अयोध्या धाम पहुंचकर प्रभु श्रीराम के दर्शन करना उनके लिए अत्यंत सौभाग्य और भावुकता का क्षण होगा। रामलला के दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया। उन्होंने यात्रा के लिए अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह यात्रा उनके जीवन की अविस्मरणीय धार्मिक यात्रा होगी।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने श्रद्धालुओं को सुखद, मंगलमय एवं सुरक्षित यात्रा की शुभकामनाएं दीं। रामलला दर्शन यात्रा के माध्यम से जिले के श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम पहुंचकर प्रभु श्रीराम के दर्शन का अवसर प्राप्त हो रहा है। आस्था, श्रद्धा और भक्ति से ओतप्रोत यह यात्रा बीजापुर से अयोध्या तक “जय श्रीराम” के संदेश के साथ रवाना हुई।

gondwananews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

“पहला दूध, पहला हक” का संदेश लेकर 280 माताओं तक पहुंचा जागरूकता अभियान

Tue Aug 11 , 2026
विश्व स्तनपान सप्ताह में माताओं और गर्भवती महिलाओं को दी गई स्तनपान एवं पोषण संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी बीजापुर 11अगस्त 2026/ माँ और शिशु के बेहतर स्वास्थ्य तथा स्वस्थ बचपन की नींव मजबूत करने के उद्देश्य से विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के […]

You May Like