छत्तीसगढ़ की प्रशंसा पांडे करेंगी संसद भवन, दिल्ली में छत्तीसगढ़ का नेतृत्व

संसद भवन, नई दिल्ली के लिए रवाना होने से पूर्व शासकीय बिलासा कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हुआ सम्मान

बिलासपुर। संसद भवन, नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने जा रहीं प्रशंसा पांडे को उनके महाविद्यालय शासकीय बिलासा कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बिलासपुर में सम्मानित कर शुभकामनाएं दी गईं। महाविद्यालय के प्राचार्य कमलेश सर सहित प्रोफेसर मंजू माधुरी बाजपेयी मैडम, चौधरी सर, सिन्हा मैडम, सीमा मिश्रा मैडम एवं डॉ. पूजा शर्मा मैडम सहित अन्य प्राध्यापकों ने प्रशंसा पांडे का अभिनंदन किया और उनके आगामी राष्ट्रीय प्रतिनिधित्व के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

प्रशंसा पांडे का चयन 2 अक्टूबर, महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर संसद भवन, नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने के लिए हुआ है। वे नेशनल यूथ पार्लियामेंट की प्रदेश विजेता हैं तथा विकसित भारत लीडर्स डायलॉग में भी राज्य स्तर पर अपनी उपलब्धि दर्ज करा चुकी हैं। पिछले दो वर्षों से वे नेशनल यूथ पार्लियामेंट के माध्यम से विधानसभा स्तर पर युवाओं का प्रतिनिधित्व करती आ रही हैं।

युवा नेतृत्व के क्षेत्र में प्रशंसा पांडे को युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से Youth Icon की उपाधि भी प्राप्त है। Youth Icon के रूप में वे नशामुक्त भारत अभियान सहित युवाओं से जुड़े विभिन्न राष्ट्रीय कार्यक्रमों में सहभागिता कर चुकी हैं। इसके साथ ही प्रधानमंत्री के साथ आयोजित ‘खेल की बात’ एवं युवा संवाद जैसे कार्यक्रमों में भी उन्होंने Youth Icon के रूप में सहभागिता की है।

संसद भवन के लिए उनका चयन उनके निरंतर परिश्रम, युवा नेतृत्व और राष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय सहभागिता का महत्वपूर्ण परिणाम है। बिलासपुर की बेटी का संसद भवन में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करना पूरे प्रदेश के लिए गौरव का विषय है और प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणा का संदेश भी है।

gondwananews.com contact.. 8982470480

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अंतरराष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस में की गई वृद्ध जनों की उपेक्षा

Thu Oct 1 , 2026
समाज कल्याण विभाग ने नहीं बुलाया बुजुर्ग पेंशनरों को पेंशनर महासंघ के संभागीय अध्यक्ष आरएन ताटी ने इसे घोर लापरवाही मानते हुए जिम्मेदारों पर कार्यवाही करने की मांग शासन से की।  जगदलपुर:– अंतरराष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस के अवसर पर शासन की मंशा के अनुरूप वृद्ध पेंशनरों को समाज कल्याण विभाग […]

You May Like